छत्तीसगढ़

सरपंच प्रत्याशी अश्विनी पटेल की नामांकन निरस्त करने हेतु किया गया था जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ को शिकायत…

जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत करने के बाद भी सरपंच प्रत्याशी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही...

जिला स्थानीय निर्वाचन अधिकारी को शिकायत करने के बाद किया गया प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित…

सारंगढ़ बिलाईगढ़- जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल्हा की पूर्व सरपंच अश्विनी पटेल द्वारा इस बार भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत बेल्हा की सरपंच पद हेतु इस बार भी नामांकन भरा है जिसको निरस्त करने की मांग को लेकर ग्राम बेल्हा निवासी खोजन प्रसाद चंद्रा ने जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ को आवेदन दिया है।जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे आवेदन में खोजन चंद्रा ने लिखा है कि यश्विनी पटेल पूर्व में भी ग्राम पंचायत बेल्हा के सरपंच रह चुकी है सरपंच रहते हुए 208000 का गबन किया था जिस मामले में एसडीएम न्यायालय बिलाईगढ़ में पंचायत राज अधिनियम की धारा 92 के तहत प्रकरण अभी चल रहा है।यश्विनी पटेल द्वारा ग्राम में ही बेजा कब्ज़ा मकान में दुकान का संचालन किया जा रहा है जिसमें विद्युत मीटर भी उनके नाम पर लगा है इस संबंध में आवेदक खोजन चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 की संख्या 5 के तहत कोई ऐसा व्यक्ति जिसके विरुद्ध इस धारा के अधीन कोई कार्यवाही की जाती है ऐसी कार्रवाई आरंभ की जाने से 6 वर्ष की कालावधि के लिए किसी भी पंचायत का सदस्य होने के लिए निरर्हित होती है इसलिए श्रीमती यश्विनी पटेल का नामांकन निरस्त कराने की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ को दिनांक 5 फरवरी 2025 को किया गया था जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ के द्वारा कोई कार्यवाही नही करते हुए सरपंच प्रत्याशी श्रीमती अश्विनी पटेल के नाम पर चुनाव चिन्ह सब्जी की टोकरी छाप आवंटित कर दिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...