छत्तीसगढ़

राज्य खेल अलंकरण एवं डाइट मनी के लिए आवेदन 26 जून तक आमंत्रित…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायको को खेल पुरुस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है
शहीद राजीव पाण्डे,शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिह पुरुस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्राफी, नगद राशि, प्रेरणा निधि एव डाइट मनी प्रदान करने के लिए खिलाड़ियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन 26 जून 2025 तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरदार वल्लभ भाई पटेल अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर या कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में स्थित जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में सीधे जमा कर सकते हैं।
यह पुरुस्कार वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए दिया जायेगा। खिलाड़ियों को पृथक पृथक वर्षो के लिए पृथक पृथक आवेदन प्रस्तुत करना पड़ेगा। आवेदन पत्रों का प्रारूप मय विज्ञापन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
शहीद राजीव पाण्डे पुरुस्कार के लिए सीनियर वर्ग के खिलाडी जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलो मे कोई पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अन्तर्राष्ट्रीय प्रतयोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो।
इसी प्रकार शहीद कौशल यादव पुरुस्कार के लिए जूनियर वर्ग के उन खिलाड़ियों को जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैम्पियनशिप मे कोई पदक प्राप्त किया हो। ऐसे खिलाडी जिन्होंने विगत पांच वर्षो में 4 बार सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले को शहीद पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित किया जाता है।

प्रशिक्षकों, निर्णायकों को वीर हनुमान सिंह पुरुस्कार से सम्मानित किया जाता है। खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे पदक प्राप्त किया हो या सम्बन्धित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो, जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित किये जाने हेतु विचार किया जाए। उन्हें शहीद विनोद चौबे सम्मान से अलंकृत किया जाता है।

इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग मे राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे पदक प्राप्त दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है।
पुरुस्कार के नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र मे प्रकाशित किये गये है।नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदको को पुरुस्कार के लिए प्रवीण्यता के आधार पर चयन किया जायेगा।
शहीद राजीव पाण्डे पुरुस्कार हेतु रुपये 03 लाख, शहीद कौशल यादव पुरुस्कार हेतु रुपये 01 लाख 50 हजार, वीर हनुमान सिंह पुरुस्कार हेतु रुपये 01लाख् 50 हजार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान व शहीद विनोद चौबे सम्मान हेतु रुपये 25- 25 हजार नगद। इसी प्रकार सीनियर व जूनियर वर्ग के दलीय खेलो के लिए मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जिसमे ऐसे दलीय खेल जिसके सदस्यों की संख्या 04 है उन्हें सीनियर वर्ग मे रुपये 02 लाख एवं जूनियर वर्ग में रुपये 01 लाख का पुरुस्कार दिया जाएगा तथा ऐसे दलीय खेल जिनमे सदस्यों की संख्या 04 से अधिक है उन्हें सीनियर वर्ग मे रुपये 05 लाख तथा जूनियर वर्ग मे रुपये 03 लाख का पुरुस्कार प्रदान किया जायेगा। पुरुस्कार के अतिरिक्त मानपत्र, अलंकरण फलक, ब्लेज़र प्रदान किया जायेगा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में पदक प्राप्त विजेताओं को प्रोत्साहन नियम के तहत नगद राशि पुरुस्कार अलंकरण प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023-24 (01अप्रैल् 2023 से 31 मार्च 2024 तक) एवं वर्ष 2024-25 मे ( 01अप्रैल 2024 से 31मार्च 2025 तक) जिन खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में पदक प्राप्त किया है। वे खिलाडी जिला कार्यालय एवं अपने खेल संघो से आवेदन प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
इसी प्रकार खेल वृत्ती (डाइट मनी) के लिए जिन खिलाड़ियों ने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में पदक प्राप्त किया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व किया हो,खेल वृत्ती हेतु आवेदन कर सकेंगे। खेल वृत्ती हेतु अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...