छत्तीसगढ़

आबकारी सचिव आर शंगीता ने की आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – वाणज्यिक कर (आबकारी) विभाग और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की प्रभारी सचिव आर शंगीता ने सारंगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। आबकारी सचिव आर शंगीता ने कहा कि आबकारी विभाग की पहली प्राथमिकता अवैध कच्ची और विषैली शराब की रोकथाम और विषैले शराब से नागरिकों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों जैसे
कोचिया व्यवसाय, अधिक दाम में शराब बिक्री, मिलावटी शराब पर आबकारी विभाग का अमला राजस्व और पुलिस विभाग के सहयोग से लगातार अभियान चलाकर रोकथाम करेंगे।

जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में ओडिशा से अवैध शराब की तस्करी पर चर्चा कर आबकारी सचिव ने कहा कि अवैध शराब का निर्माण किस व्यक्ति या कंपनी ने की है और वह एक नागरिक के जीवन पर कितना खतरा है। इन सबका ध्यान रखते हुए राजस्व और पुलिस विभाग का सहयोग लेकर कार्यवाही किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा आबकारी आरक्षक (महिला और पुरुष) का व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा लिया जा चुका है। भर्ती होने पर आबकारी विभाग के मैदानी इलाकों में कर्मचारी की कमी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी के कार्यों का प्रशंसा की साथ ही सतर्कता और अनुशासन के साथ अच्छे से कार्य करने की समझाइश दी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, तीनों ब्लॉक के सीईओ, आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा,आनंद वर्मा सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...