छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने मौके पर जाकर किसानों से की चर्चा, धान खरीदी पंजीयन में आ रही बाधाओं को दूर करने दिए निर्देश…

कलेक्टर ने कोसीर, गाताडीह और लेन्ध्रा समिति में जाकर पंजीयन कार्य का आकस्मिक अवलोकन किया...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरूवार को सुबह 10 बजे सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसीर, गाताडीह और लेन्ध्रा सहकारी समितियों का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां एग्रीस्टेक के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने इन समितियों में उपस्थित किसानों से उनके एग्रीस्टेक पंजीयन की पूर्णता के बारे में पूछताछ किया। साथ ही ऐसे किसान जिनके एग्रीस्टेक पंजीयन नहीं हो पाया है, उन किसानों से पंजीयन नहीं होने के कारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, तहसीलदार और एसडीएम से उनके एग्रीस्टेक पंजीयन आईडी के टेक्निकल बिन्दुओं में किसी प्रकार की कोई समस्या या आपसी समन्वय की कमी तो नहीं, इन सब बातों पर चर्चा किया और किसानों के पंजीयन कार्य में किसी प्रकार की रूकावट बाधा को शीघ्र निराकरण कर उनके पंजीयन कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल, कृषि उप संचालक आशुतोष श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त व्यास नारायण साहू, तहसीलदार शनि पैकरा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश... 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 25 हजार रूपये का दंड... 16 जून से ही प्रारम्भ होगा स्कूल प्रवेश : संचालक लोक शिक्षण... कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन... खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा... योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा... खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील... बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील... 6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही... कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न...