छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : जादू टोना का सहारा लेकर सरपंच चुनाव लड़ने का मामला… ग्रामीणों का आरोप जादू टोना कर जीतता है चुनाव… पढ़े पूरी खबर…

दुर्ग : दुर्ग के बेलौदी गांव में तंत्र मंत्र जादू टोना का सहारा लेकर सरपंच चुनाव लड़ने का मामला सामने आया है। यहां बड़ी मात्रा में तंत्र मंत्र से जुड़ी सामग्री जब्त की गई है। लोगों ने सरपंच प्रत्याशी पर पहले भी तंत्र मंत्र से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि इस बार वो तंत्र मंत्र नहीं कर पाया तो चुनाव हार गया।

मामला दुर्ग विकासखंड के ग्राम पंचायत बेलौदी का है। यहां सरपंच पद के लिए मतदान से एक दिन पहले रविवार रात को बड़ी मात्रा में नींबू, चाकू, बंदन और अन्य सामान मिला था। सरपंच पद के लिए देशमुख समाज की ओर से खड़ी प्रत्याशी जावंतिन देशमुख और उनके समर्थकों ने इसका जमकर विरोध किया।

गांव में बढ़ते आक्रोश को देखकर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस वहां पहुंची। ग्रामीणों ने गांव के लोगों पर जादू टोना करने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। गांव वालों ने आरोप लगाया कि यह जादू टोना पूर्व सरपंच के द्वारा किया जा रहा है, वो पिछले तीन पंचवर्षीय चुनाव से इसी तरह जादू टोना करके चुनाव लड़ता आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...