छत्तीसगढ़

फसल सत्यापन के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को फसल सत्यापन कार्य जिम्मेदारीपूर्वक करने का निर्देश दिया है। कलेक्टर द्वारा चिन्हांकित राजस्व, कृषि, पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा प्रथम चरण में धान फसल एवं खसरा का सत्यापन किया जाएगा। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी आदेश प्रेषित किया जा चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान फसल का मोबाईल एप्प के माध्यम से भौतिक सत्यापन किये जाने हेतु तहसील स्तर पर जिला के सभी तहसीलों में खाद्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन कार्य के पूर्व भूईंया साफ्टवेयर में धान फसल की प्रविष्टियों में से 05 प्रतिशत प्रविष्टि की रैण्डम सत्यापन हेतु एण्ड्राइड मोबाईल में शासन द्वारा एप्प तैयार किया गया है। इस एप्प में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले के सभी तहसीलों में दिलेश पटेल सहायक प्रोग्रामर एवं करम यादव मास्टर ट्रेनर के माध्यम प्रशिक्षण दिया गया। तहसील बिलाईगढ़, भटगांव एवं सरसीवां में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया एवं तहसील सारंगढ़, बरमकेला एवं सरिया में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में खाद्य निरीक्षक तरुण नायक सहित जिले के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...