छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने देवगांव धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण…

किसान निर्धारित शुष्क और साफ धान लाएं, ढ़ेरी करके बारदाना में भरे धान: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे सोमवार को बरमकेला ब्लॉक के दौरे पर रहे। उन्होंने देवगांव धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, एसडीएम वर्षा बंसल और नायब तहसीलदार मोहन साहू, पुष्पेंद्र राज उपस्थित थे। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से कहा कि धान खरीदने से पहले धान की नमी की जांच करें, ढेरीं लगवाएं, बफर लिमिट, स्टेकिंग का ध्यान रखें, मिलर से अच्छा बारदाना ले, शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप ही कार्य करें।। फटे हुए बारदाना का उपयोग करने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को तत्काल सभी फटे बारदाना को अस्वीकार कर वापस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितना बारदाना प्राप्त है उसे चेक कर लें और जितना फटे बारदाना है उसे वापस तत्काल करें और बिना फटे बारदाना को प्राप्त कर उसे उपयोग करें। किसानों से कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित शुष्क और साफ धान लाएं, धान कंकडरहित होना चाहिए। कलेक्टर द्वारा किसानों से किसी प्रकार का समस्या और सुविधा के बारे में पूछा गया तब किसानों ने अच्छा सुविधा का जिक्र किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल...