छत्तीसगढ़

लग्जरी कार से हो रही थी गांजा तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तारः कार की डिग्गी में छिपाया था 19 किलो गांजा जब्त…

बिलाईगढ़ – सलिहा पुलिस ने लग्जरी कार में गांजे की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 19 किलोग्राम गांजा, एक स्विफ्ट डिजायर कार, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 8 लाख 14 हजार रुपए बताई जा रही है।थाना प्रभारी रूपेंद्र नारायण साय ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में ओडिशा की ओर से गांजा लेकर कुछ संदिग्ध आ रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नारायण पटेल के ढाबा पास टीम के साथ घेराबंदी की और स्विफ्ट डिजायर (CG-1BF-0857) कार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में छुपाकर रखा गया 19 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से दो आरोपियों पुरुषोत्तम साहू (24 वर्ष) और सुरेंद्र लहरे (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी जिला मुंगेली के थाना लालपुर कुधरूताल के रहने वाले हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्त सामग्री में गांजा के अलावा मोबाइल फोन और अन्य वस्तुएं शामिल हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1.90 लाख रुपए, और वाहन समेत कुल जब्ती 8.14 लाख रुपयए बताई गई है।
सलिहा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जाँच कर रही है,विदित हो कि बसना से बिलाईगढ़ मार्ग गांजा तस्करों के लिये सुरक्षित मार्ग माना जाता है लेकिन पुलिस कभी कभार ही गांजा तस्करों को पकड़ पाती है ऐसे में गांजा का व्यवसाय इस क्षेत्र में जोरो से चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...