छत्तीसगढ़

राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर लगाने के दिए निर्देश…

1 से 15 अप्रैल, 4 से 18 मई और 1 से 15 जून तक होगी राजस्व शिविर...

गर्मी के दिनों में पेयजल संकट ना हो इसके लिए सीईओ जनपद और पीएचई अधिकारी को निर्देश…

अवैध खनिज और रेत परिवहन, भंडारण पर कठोर कार्यवाही करने सयुंक्त टीम को निर्देश…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अधिकारी कर्मचारी को निर्देश दिए कि, माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार अप्रैल, मई और जून माह में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन करें। इस शिविर में छोटे छोटे राजस्व प्रकरण, सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि के लिए आम जनों को भटकना न पड़े। साथ ही इस राजस्व शिविर का पर्याप्त प्रचार प्रसार कोतवारों के माध्यम से मुनादी करके करने के निर्देश दिए ताकि जिस दिन शिविर हो, वहां स्थानीय लोग
इसका लाभ लेते हुए अपने राजस्व मामलों का अधिक से अधिक मात्रा में निराकरण करा सकें।

डॉ कन्नौजे ने जिले में अवैध खनिज और रेत परिवहन और भंडारण पर सयुंक्त टीम को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला दण्डाधिकारी ने गढ़ चौक के पास अवैध निर्माण करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। वहीं आगामी माह में 3 माह का राशन आने वाला है, उसके लिए खाद्य अधिकारी को पीडीएस राशन दुकान में पर्याप्त तैयारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुष्मान, शहीद वीर नारायण आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, निर्माणाधीन जिला अस्पताल, नवीन कलेक्टर कार्यालय,एसडीएम कार्यालय सारंगढ़ और बिलाईगढ़, सामुदायिक हॉस्पिटल बिलाईगढ़, पीएम आवास, सोख्ता गड्ढा, बच्चों के पोषण आहार के लिए आधार कार्ड, स्वनिधि योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मल्टीविलेज पेयजल प्रगति, जनगणना, सरिया बस स्टैंड निर्माण, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, खाद बीज भंडारण आदि पर कलेक्टर ने अधिकारियो के साथ चर्चा कर समीक्षा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...