छत्तीसगढ़

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 96 जोड़े को दिया आशीर्वाद…

प्रभारी मंत्री ने वर वधुओं को ज्यादा मोबाइल का उपयोग नहीं करने की दी नसीहत...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शुक्रवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में 96 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मोबाइल का उपयोग जरूरत के अनुसार करें। छोटी छोटी बात पर ससुराल और मायके, पति और पत्नी के बीच विवाद हो जाता है, जिसमें विवाद का कारण मोबाइल है। सभी वर वधु शादी के सात बंधन में बंध गए हैं, सभी ख़ुश रहें।

कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, सत्ता धारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल सहित टीकाराम पटेल, सुभाष जालान, अन्य जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। विवाह समारोह के दौरान वर-वधुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामाजिक परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार सम्पन्न किए। मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी नवदंपत्तियों को शुभाशीष प्रदान किया गया। समारोह में मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा नवदंपत्तियों को 35 हजार रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समारोह हेतु भोजन, पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। पूरे समारोह में उत्साह, उल्लास एवं पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 96 जोड़े को दिया आशीर्वाद... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टॉपर बच्चों को किया सम्मानित... स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ...