छत्तीसगढ़

घर में जबरन घुसकर युवती के साथ छेड़खानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

रायगढ़-थाना घरघोड़ा क्षेत्र में एक स्थानीय युवती द्वारा दिनांक 05.01.2025 को आरोपी प्रीतम दास महंत उर्फ कल्लू के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। युवती ने अपने आवेदन में बताया कि प्रीतम दास कई दिनों से गंदी नीयत से उसे देखता था। 4 जनवरी की रात वह जबरन उसके घर में घुस गया और धक्का-मुक्की कर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। युवती की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 04/2025, धारा 74, 75, 331(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रीतम दास महंत को बीती रात हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से छेड़खानी, मारपीट, आबकारी और जुआ के कई मामले दर्ज हैं। महिला संबंधी अपराध और अन्य मामलों की बार-बार पुनरावृत्ति को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा आरोपी का चेकलिस्ट और पहचान पंचनामा तैयार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी की कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा व हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...