छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ के द्वारा बिलाईगढ़ थाने का किया गया वार्षिक निरीक्षण…जनता के शिकायतों का त्वरित निराकरण करने दिये निर्देश…

बिलाईगढ़-सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा ने बिलाईगढ़ थाने का आज वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों की समस्या भी सुनी और उसका निराकरण भी किया।थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया ।
वार्षिक निरीक्षण पर बिलाईगढ़ थाना पहुंचे पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने सबसे पहले परेड का अवलोकन किया। परेड में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के द्वारा सलामी दी गई।पुलिस अधीक्षक ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अच्छी साफ-सुथरी वर्दी के लिए कर्मचारियों की प्रशंसा करते पुरस्कृत किया । पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन और आवासीय क्षेत्र का भ्रमण कर रिकार्ड संधारण को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से उन्होंने चर्चा की। ड्यूटी तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर खुलकर चर्चा करते हुए उन समस्याओं का निराकरण भी किया। पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की ओर से भी अपनी बातें रखी गई। एसपी ने बिलाईगढ़ थाना की व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को सुझाव भी दिया।
पुलिस अधीक्षक श्रीपुष्कर शर्मा ने बिलाईगढ़ थाने का निरीक्षण के दौरान स्टाफ को नियमित परेड करने, प्रार्थियों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और अपराधों के नियंत्रण के लिए प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से अपराधों के नियंत्रण, नशे के खिलाफ कार्रवाई, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने और सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जनता से नजदीकियां बढ़ाने लगातार पहल करें। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक की मंशा के अनुरूप पुलिस की गतिविधियां संचालित करने आश्वस्त किया।इस दौरान एसडीओपी विजय ठाकुर, थाना प्रभारी प्रमोद यादव और स्टेनो लोकेश्वर वर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...