छत्तीसगढ़

एडवोकेट ऑन रिकार्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त अधिवक्ता आशीष तिवारी ने की कलेक्टर दीपक सोनी से सौजन्य भेंट

कलेक्टर ने उपलब्धि के लिए दी शुभकामनायें

बलौदाबाजार – भारत के सर्वोच्च न्यायलय क़ी एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले जिले के पहले अधिवक्ता आशीष तिवारी ने शुक्रवार क़ो कलेक्टर दीपक सोनी से सौजन्य मुलाक़ात क़ी। कलेक्टर श्री सोनी ने अधिवक्ता आशीष तिवारी क़ो उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनायें दीं और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता संजय तिवारी एवं माता वंदना तिवारी भी उपस्थित रही।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य तभी होता है जब हम ईमानदारी से कठिन मेहनत करते है। यह उपलब्धि भी कठिन मेहनत का परिणाम है। जीवन में हमेशा परिस्थिति का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए।
अधिवक्ता श्री तिवारी ने बताया कि एडवोकेट ऑन रिकार्ड एक ऐसा परीक्षा होता है जो चार साल क़ी वकालत एवं एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त कर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा क़ो पास कर सर्वोच्च न्यायलय न्यायालय में मामले दायर करने और पैरवी करने के लिए विशेष रूप से अनुमोदित होता है। बिना इस परीक्षा क़ो पासवर्ड किये सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता क़ो मामला दायर करने क़ी अनुमति नहीं होती है। यह परीक्षा अत्यंत कठिन और प्रतिष्ठित मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...