सूचना के अधिकार अधिनियम की धारा 6(1) का (राजस्व) अधिकारी के द्वारा उड़ा रहा है धज्जियां…
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बिलाईगढ में 27 जनवरी को सूचना के अधिकार के तहत प्रस्तुत किया गया था आवेदन...

सारंगढ़ बिलाईगढ़- जिला सारंगढ़ के अंतर्गत विकास खण्ड बिलाईगढ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बिलाईगढ में 27 जनवरी 2025 को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत प्रस्तुत किया गया था आवेदन
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार आवेदक द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत 27 जनवरी 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बिलाईगढ में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिसमें धान खरीदी केन्द्र सलौनिकला में 24 जनवरी 2025 को अनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल एवं जांच टीम के द्वारा जांच किया गया था। उसकी जांच प्रतिवेदन में संलग्न समस्त दस्तावेज कि सत्यापित प्रति कि मांग किया गया था । जिस पर बिलाईगढ के अनुविभागीय अधिकारी/जन सूचना अधिकारी के द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम की धारा 6 (1) का धज्जियां उड़ाते हुए समय-सीमा में आवेदक को कोई जानकारी प्रदाय नही किया गया है अब देखना होगा कि शासन प्रशासन के द्वारा क्या कुछ कार्यवाही कि जाती है।




