छत्तीसगढ़

डिप्टी कलेक्टर का बेटा डैम में डूबा, सर्चिंग ऑपरेशन जारी,दोस्तों के साथ आया था घूमने…

रायगढ़-जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां टिपाखोल डैम में डिप्टी कलेक्टर का बेटा डूब गया है। देर रात होने के बावजूद युवक की खोजबीन जारी रही। पर अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।जानकारी के अनुसार डैम में लापता युवक बालोद डिप्टी कलेक्टर अजय लकड़ा का पुत्र बताया जा रहा है, और मम्मी जिंदल स्कूल रायगढ़ में टीचर है। युवक का नाम जॉय लकड़ा उम्र लगभग 25 वर्ष है, जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जॉय अपने दो अन्य साथियों के साथ रायगढ़ जिले टिपाखोल डैम घूमने आया हुआ था, जहां नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया, इसकी जानकारी युवकों ने दी। वहीं सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हो गए, युवक की खोज में टीम लग गई, साथ ही जिंदल प्लांट की मदद भी ली गई, जिंदल के डॉग स्क्वायइड एवं गार्ड्स की टीम सर्च लाइट के साथ सर्चिंग ऑपरेशन में जुटे हुए है। देर रात होने के बावजूद युवक की खोजबीन जारी है, जिला प्रशासन की ओर से गोताखोरों की टीम देर रात मौके पर पहुंची, और तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...