छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय परिसर में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भारतमाता, महात्मा गांधी और डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष पूजन कर तिरंगा झंडा का ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट एवं अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी ने राष्ट्रगान जन गण मन गाया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने सभाकक्ष में कहा कि हमें पढ़ाई की आदत को निरंतर जारी रखना होगा। जिनको पत्र व्यवहार और अन्य शासकीय कार्य संपादन करना नहीं आता उन्हें वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी से सीखना होगा। पुराने और नए नियम कानून का ज्ञान रखने की जरूरत है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी का भविष्य उज्जवल हो, कामयाब हो और निरंतर आगे बढ़ें।अधिकारी कर्मचारी ने देशभक्ति और अन्य गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी को जलपान प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल...