Uncategorized

कलेक्टर ने कार्यालयों क़ा किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित 21अधिकारी -कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

बलौदाबाजार – कलेक्टर श्री दीपक सोनी गुरुवार को अधिकारी -कर्मचारियों के द्वारा समयबद्धता अनुपालन क़ी स्थिति जानने कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने प्रातः 10 बजे से 10 :30 बजे तक जनपद कार्यालय बलौदाबाजार, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला पंजीयक कार्यालय क़ा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अनुपस्थित एवं विलम्ब से आने वाले 21 अधिकारी -कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि समयबद्धता क़ा कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, सभी प्रातः 10 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अतिरिक्त सीईओ योगेश वर्मा, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण करारोपण अधिकारी शत्रुहन ध्रुव, विलम्ब से आने वाले पी ओ मनरेगा अविनाश पैकरा एवं 12 अन्य अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक आर. के. शर्मा सहित अनुपस्थित 4 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर भरत लाल के द्वारा उपस्थिति पंजी में अग्रिम दिवस पर हस्ताक्षर करने पर 5 दिन का वेतन कटौती के निर्देश दिए। वहीं जिला पंजीयक कार्यालय में अनुपस्थित उप पंजीयक विप्लव श्रीवास्तव, प्रशिक्षु जिला पंजीयक भूपेंद्र वैष्णव सहित उपस्थिति पंजी में नियमित रूप से हस्ताक्षर नहीं करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी लक्ष्मण साहु एवं अनिल डहरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...