छत्तीसगढ़

एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता एश्योरेंस मानक) दल द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों में दी जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं का राष्ट्रीय स्तर के मानक का मूल्यांकन किया जाता है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के जिले मे पदभार ग्रहण करते ही जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नयन करने के निर्देश दिए हैं । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला ने लगातार पिछले कुछ महीने से जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को एनक्यूएएस अनुरूप प्रशिक्षण आयोजित कर तैयारी कराएं हैं।

जिला सलाहकार कृष्ण पुरी गोस्वामी के निगरानी में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का एनक्यूएएस अनुरूप उन्नयन का कार्य चल रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का कार्य पूर्ण होने पर एनक्यूएएस मूल्यांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नामित राष्ट्रीय मूल्यांकन कर्ता डॉ अजय सिंह एवं डॉ अंजु गोपे प्रधान के द्वारा 16 और 17 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का भ्रमण किया जाना है।

ओपीडी,आईपीडी प्रसव कक्ष, लैबोरेट्री, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा सामान्य प्रशासन जैसे अहम शाखाओं का मूल्यांकन किया जाना है। मूल्यांकन के दौरान इन शाखाओं से संबंधित रजिस्टर्ड एवं रिकॉर्ड की जांच की जायेगी एवं कार्यक्रमों से संबंधित शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ भर्ती मरीजों का इंटरव्यू लेकर भी स्वास्थ्य सेवाओं में दी जाने वाली गुणवत्ताओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के द्वारा हर्बल गार्डन, बीएमडब्ल्यू, फायर सेफ्टी, स्टोर रूम, जननी सुरक्षा योजना, मरीजों की परिवहन, मरीजों को दी जाने वाली पोषण आहार, पेयजल स्त्रोत, आईपीडी में भर्ती मरीजों के लिए बेड एवं बेडशीट, उनकी स्वच्छता, अलग-अलग दिवसों के लिए अलग-अलग रंगों की बेडशीट, प्रयोगशाला में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की जांच एवं परीक्षण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में टीबी, कुष्ठ, नेत्र, मलेरिया, फाइलेरिया, एनसीडी , दंत, कान नाक गला इत्यादि कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ उनके रिकॉर्ड का भी अवलोकन कर मूल्यांकन टीम द्वारा गोपनीय प्रतिवेदन भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस... ईमानदार पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी बिलाईगढ़ शिव कुमार धारी द्वारा न्यायालय द्वारा दिया गया आदेश 12/1... ईमानदार पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी बिलाईगढ़ शिव कुमार धारी द्वारा न्यायालय द्वारा दिया गया आदेश का उ... जल अर्पण दिवस में सहसपानी गांव को पानी टंकी संचालन की दी जिम्मेदारी... न्यायालय द्वारा किया गया बेदखली वारंट जारी...