छत्तीसगढ़

राज्य वीरता पुरस्कार

राज्यपाल ने जिले के दो वीर बालकों को किया सम्मानित 25 हजार रूपए की राशि और प्रशस्ति पत्र किया भेंट

बलौदाबाजार – राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जिले के दो बच्चों, कुणाल कौशले और पोषण जायसवाल को उनकी वीरता, साहस और बुद्धिमत्ता के लिए राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 25 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इन बच्चों के अदम्य साहस और सूझबूझ के लिए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें सम्मानित किया। बालकों के इस शौर्य एवं वीरता के लिए कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टी जाटवर ने बधाई दी है। इस वीरतापूर्ण कार्य के लिए पूरे जिले में उनकी सराहना की जा रही है।

घटना 20 जून 2024 की है। नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्र. 14 निवासी पप्पू ठाकुर अपने कार्य पर गए थे और उनकी पत्नी मायके में थीं, जिससे घर में कोई मौजूद नहीं था। घर के आंगन में स्थित तुलसी चौरा में जलते दीपक की लौ से खिड़की के पर्दे में आग लग गई, जो धीरे-धीरे पूरे कमरे में फैलने लगी। आग लगने के दौरान पास में खेल रहे कुणाल कौशले और पोषण जायसवाल ने धुआं उठते देखा। आस-पास कोई बड़ा व्यक्ति न देखकर, दोनों बच्चों ने सूझबूझ दिखाते हुए पत्थर से घर के ताले को तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने नजदीकी पानी टंकी से बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस बहादुरी से न केवल घर की संपत्ति बची, बल्कि श्री पप्पू ठाकुर और उनके परिवार को भी संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल...