छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निर्दलीय प्रत्याशी के घर छापा, 2 पेटी शराब बरामद…

महासमुंद. जिले के तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी बलरामकांत साहू के भाई के घर से कल देर रात आबकारी विभाग ने छापा मारकर महाराष्ट्र ब्रांड की 2 पेटी शराब बरामद की है. यह शराब के घर पीछे रखे पैरा के अंदर छिपाकर रखी गई थी. तुमगांव नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी के बीच आबकारी विभाग को मुखबिर से अधिक मात्रा में शराब रखने की सूचना मिली. इस पर टीम ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू के वार्ड नंबर 11, रामसागर पारा तालाब के पास स्थित घर पर छापामारा. छापे के दौरान बलरामकांत समेत उनके भाई आबकारी अधिकारियों से बहसबाजी करने पर उतारू हो गए. इस बीच साहू भाई अपने समर्थकों की भीड़ जुटाने लगे. आबकारी विभाग को इसकी सूचना तुमगांव पुलिस को देने की नौबत आ गई. फिर आबकारी विभाग की टीम ने पूरे घर की तलाशी ली.बसंत साहू के बाड़ा में रखे पैरा की जांच करने पर वहां से 2 प्लास्टिक बोरी से 197 क्वार्टर, 17.7 बल्क लीटर महाराष्ट्र की देशी शराब बरामद की गई. आबकारी विभाग ने आरोपी बसंत साहू के खिलाफ धारा 34 (1)क , 34 (2) , 59(क) एवं 36 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. शुक्रवार सुबह आबकारी टीम ने बलरामकांत साहू और उसके भाई बसंत साहू के घर पर फिर से छापामारा, लेकिन वहां से कुछ हाथ नहीं लगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...