छत्तीसगढ़

पंचायत एवं ग्रामीण विकास के विकासमूलक कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दिए निर्देश…

कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, बिहान, समग्र विकास, स्वच्छ भारत मिशन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की और कार्यों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत जल संरक्षण के कार्यों को अधिक से अधिक करने, सीएलएफ के माध्यम से 50 हजार पौधारोपण करने तथा मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत जल संरक्षण करने व लोगों को जागरूक करने, जिले में स्थित अमृत सरोवर तालाब में कार्यों को अभिमत में करने तथा प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक मॉडल अमृतसरोवर बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वर्ष 2016 से वर्ष 2024-25 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण को सरपंच, सचिव, आवास मित्र के माध्यम से शीघ्र पूर्ण करने, स्वीकृत आवास जो प्रारंभ नहीं हुए हैं उन्हें शीघ्र प्रारंभ करने,जो आवास पूर्ण हो गए हैं उसका 90 दिवस का मास्टर रोल निकले ये सुनिश्चित करने कलेक्टर ने निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले के स्वच्छता समूह को प्रत्येक परिवार को “लखपति दीदी” बनाने विशेष माइक्रो लेवल की कार्य योजना बनाकर विभिन्न विभागों से अभिमत लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायत में कचरा शेड में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने व सामुदायिक शौचालय के उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ, तकनीकी सहायकों को फील्ड द्दौरा कर समग्र विकास, सांसद, विधायक मद के विभिन्न कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर कलेक्टर ने कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बृजेंद्र ठाकुर, सभी ब्लॉक के सीईओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ सहित बड़ी संख्या में पंचायत विभाग मैदानी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...