छत्तीसगढ़

जिनके हाथों में जीवन की डोर, वो ही NHM आज मजबूर…

सोशल एक्टिविस्ट तरुण खटकर की कलम से...

रायपुर – छत्तीसगढ़ ​बलौदा बाजार दशहरा मैदान की यह तस्वीर सिर्फ एक साधारण धरना-प्रदर्शन की नहीं है, बल्कि यह तस्वीर छत्तीसगढ़ NHM स्वास्थ कर्मियों की है जिनके हाथों में आम गरीब मरीजों के जीवन की डोर होती है वो खुद के जिन्दगी के लिए मजबूर है।

बलौदाबाजार जिला मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी 10 सुत्रीय मांगों को लेकर तपती गर्मी और बिजली तड़कती बरसात में 30 दिनों से धरने पर बैठे हैं—

ये वही स्वस्थ कर्मी है, जिन्होंने कोरोना काल में अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना, लाखों जिंदगियों को संभाला था।

जब हम सब घरों में दुबके थे, तब ये कोरोना योद्धा अस्पतालों में हमारे लिए ढाल बनकर खड़े थे।

ये वही स्वास्थ कर्मी है जो दुरस्त दुर्गम ग्रामीण इलाकों में गरीबो के स्वास्थ योद्धा है।

आज वही योद्धा अपने अधिकारों के लिए सड़क पर हैं। क्या यही उनके निस्वार्थ सेवा का प्रतिफल है?

सरकार को संवेदनशीलता से सोचना ​चाहिए स्वास्थ्यकर्मियों की मांगें कोई विलासिता नहीं, बल्कि जीवन की मूलभूत आवश्यकता हैं। वर्षों तक अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम करने की पीड़ा केवल वही समझ सकते हैं, जिन्हें हर दिन नौकरी खोने का डर सताता है। नियमितीकरण की उनकी मांग सिर्फ एक नौकरी की गारंटी नहीं है, बल्कि यह उनके परिवार के लिए एक स्थिर भविष्य, बच्चों की बेहतर शिक्षा और जीवन की अनिश्चितता से मुक्ति की चाह है।

उनका कम वेतन और सीमित लाभ उन्हें इस महंगाई के दौर में एक सम्मानजनक जीवन जीने से रोकता है।

​एक गांव का स्वास्थ्य उसके नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है, और नागरिकों का स्वास्थ्य उसके स्वास्थ्यकर्मियों के मनोबल पर निर्भर करता है। अगर ये ही हताश और निराश होंगे, तो हम एक स्वस्थ … गांव की कल्पना कैसे कर सकते हैं?

यह स्थिति न केवल NHM कर्मचारियों के मनोबल को गिरा रही बल्कि इसका सीधा असर सरकारी अस्पतालों के मरीजों की स्वास्थ के देखभाल पर भी पढ़ रहा है

इसलिए सरकार को स्वास्थ क्षेत्रों में कार्यरत NHM कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।

क्योंकि ​यह आवाज सिर्फ बलौदा बाजार की ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के उन 16 हजार स्वास्थ्यकर्मियों की है, जिनका भविष्य अंधकारमय है
जो अपनी 10 सुत्रीय मांग…

संविलियन , नियमितीकरण
अनुकंपा नियुक्ति
वेतन वृद्धि
ग्रेड पे निर्धारण
पब्लिक हेल्थ केयर की स्थापना
CR सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी
रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण
मेडिकल और अन्य लिव की सुविधा
ट्रांसफर सुविधा
10 लाख का कैश लेश मेडिकल इंश्योरेंस
के लिए सरकार से संवैधानिक तरीके से लड़ रहे हैं।

सरकार को यह समझना होगा कि इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करना उनकी जिम्मेदारी है।
आज इनके साथ खड़ा होना मेरा सिर्फ एक समर्थन नही है, बल्कि एक नैतिक दायित्व भी है
आइए, हम सब प्रदेशवासी इनकी मांगों का समर्थन करें, क्योंकि वे सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी लड़ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...