छत्तीसगढ़

मितानिन मोबाइल एकेडमी कोर्स जिले में शत-प्रतिशत पूर्ण

बलौदाबाजार – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे मितानिनों के लिए मोबाईल एकेडमी कोर्स में बलौदाबाजार- भाटापारा जिला शतप्रतिशत कोर्स पूर्ण कराने वाला जिला बन गया है ।

कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकरी डॉ राजेश अवस्थी के मार्गदर्शन में चलाए गए मोबाईल एकेडमी कोर्स करने से सभी मिताननों के कौशल एवं उनके कार्य करने की गुणवत्ता में वृद्धि हुई है एवं कार्य में आसानी हुई है। सीएमएचओ डॉ.राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार मोबाईल एकेडमी कोर्स मितानिनों के लिए भारत सरकार द्वारा खास तौर पर तैयार किया गया है जो मोबाईल पर आपसी संवाद ट्रेनिंग कोर्स है तथा बिल्कुल मुफ्त है।
सर्टिफिकेट पाने के लिये मितानिनों को आर.सी.एच. पोर्टल में रजिस्टर्ड मोबाईल से 14424 पर डायल करके 44 पाठ सुनने होते हैं और 11 बार पूछे गए सवालों का जवाब देना होता है । 44 में से 22 अंक हासिल करने वाले मितानिनों को माबाईल एकेडमी की ओर से एक एस.एम.एस. प्राप्त होता है जिससे भारत सरकार के माध्यम से एक सर्टिफिकेट प्राप्त होता है।

गौरतलब है कि यह कोर्स राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार द्वारा लाया गया है। 14424 पर डायल करने से फोन पर डॉ अनिता जी की आवाज सुनाई देती है जो पूरी ट्रेनिंग संपादित करती हैं । मोबाईल एकेडमी 240 मिनट का कोर्स है । ट्रेनिंग में गर्भवास्था से लेकर जन्म एवं जन्म के 2 साल तक की सम्पूर्ण जानकारी मौजूद रहती है। इसके माध्यम से मां एवं बच्चे की जिन्दगी बचाने में सहायता मिलती हैै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...