छत्तीसगढ़

बेरहम पिता ने अपने ही मासूम बेटे की कर दी हत्या,जांच में जुटी पुलिस…

धमतरी-छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आईं है, जानकारी के मुताबिक यहां बेरहम कलयुगी पिता ने अपने ही तीन वर्ष के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया, इस घटना ने कर किसी को झकझोर कर रख दिया है, वहीं गांव में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना दुगली थाना क्षेत्र के आमदी गांव की बीते सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है, जहां शराब के नशे में धुत गुस्साए पिता संजय मरकाम ने अपने 3 वर्ष के मासूम बेटा शौर्य को टांगी के ऊपरी हिस्से से पीटा जिसके बाद बच्चे को गम्भीर हालत में नरहरपुर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक संजय मरकाम शराब पीने का आदि था, जो शराब के नशे में धुत होकर आए दिन घर में विवाद करता था, वहीं बीते रात को भी वह शराब पीकर नशे में घर पहुंचा और विवाद करने लगा इस दौरान जब घर के लोगों ने उसे मना किया तो वह तैश में आकर अपने मासूम बेटे को टांगी के ऊपरी हिस्से से पीट, पीटकर अधमरा कर दिया, जिसके बाद बच्चे को चिंताजनक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, इधर मामले में पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...