छत्तीसगढ़

मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान के सेवा काल में भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कार्यवाही की आदेश…

आमजनों की शिकायत पर प्रतिक प्रधान के सेवा काल में कोई कार्यवाही नही...

बिलाईगढ – जनपद पंचायत बिलाईगढ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़कडी की शिकायत आमजनों के एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं जनपद सदस्य के द्वारा किया गया था शिकायत।
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मड़कडी की शिकायत इस प्रकार है :– शिकायतकर्ता खोझन प्रसाद चन्द्रा के द्वारा दिनांक 17/10/2024 को ग्राम पंचायत मड़कडी के गौव – गौठान परिसर में बने सोलर झटका तार अहता निमार्ण को कुछ ग्रामीण द्वारा बताया गया कि तार अहता को सरपंच के द्वारा किया गया है जिसमें लगभग तीस गौव माता को बिना चारा -पानी के रखा गया है जिसमें से दो गौव माता की मृत्यु हो चुकी है जिसमें दोनों मृत गौव माता में कीड़ा लग चुका है जिसको पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के द्वारा आज तक अन्तिम संस्कार नही किया गया है और उक्त तार अहता परिसर में जिवित माता को संक्रमण होने का खतरा बना हुआ है जिसकी निष्पक्ष जांच कराने की जनपद पंचायत बिलाईगढ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान से गुहार लगाई गई थी। जिस शिकायत पर आज तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान के द्वारा कोई कार्यवाही नही किया गया है क्योंकि यह शिकायत आमजनों से कि गई शिकायत है इसलिए कोई कार्यवाही नही किया गया है।
शिकायतकर्ता अशोक कुमार पटेल जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 के द्वारा दिनांक 12/06/2025 को ग्राम पंचायत मड़कडी अन्तर्गत 15वें वित्त एवं मनरेगा के तहत वर्ष 2022-23,2023-24,2024-25 के तहत किये गये कार्यों में घोर अनियमित्ता की जांच कर दोषी सचिव के विरुद्ध राशि वासुली कर कार्यवाही किया जाए।की जनपद पंचायत बिलाईगढ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान से शिकायत किया गया था जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान के द्वारा जांच टीम गठित कर 4 सितंबर 2025 को जांच करने हेतु आदेश जारी किया गया था जिसमें जांच अधिकारी श्याम लाल चेलक , गजेन्द्र साहू एवं इंजिनियर
ओमप्रकाश साहू के द्वारा ग्राम पंचायत मड़कडी में 4 सितंबर 2025 को जांच पंचनामा, शिकायतकर्ता ,सचिव, सरपंच की बयान,कुछ कार्यों की कार्य स्थल में निरिक्षण किया गया है।
जिससे साफ पता चलता है कि जनपद पंचायत बिलाईगढ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिक प्रधान के द्वारा शिकायतकर्ता से भेदभाव किया जा रहा है अब देखना होगा कि शासन प्रशासन के द्वारा शिकायत में शिकायतकर्ता से भेदभाव करने वाले भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध क्या कुछ कार्यवाही की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन...